आदमी की भीड़ है पर खो गया है आदमी
आदमीयत ताक पर रख सो गया है आदमी।
कब से फसलें काटते थे अमन चैन -ओ प्यार का
जहर के कुछ बीज उनमे बो गया है आदमी।
आंसुओं को पोंछकर हमने बने सरहदें
लड़ते लड़ते सरहदों पर स गया है आदमी।
आसमां वाले बहुत खुश थे बनाया आदमी
फिर उसी शैतान सा क्यों हो गया है आदमी।
सोचता होगा वो ऊपर बैठकर हर दिन यही
क्या बनाया था मगर क्या हो गया है आदमी।
आदमीयत ताक पर रख सो गया है आदमी।
कब से फसलें काटते थे अमन चैन -ओ प्यार का
जहर के कुछ बीज उनमे बो गया है आदमी।
आंसुओं को पोंछकर हमने बने सरहदें
लड़ते लड़ते सरहदों पर स गया है आदमी।
आसमां वाले बहुत खुश थे बनाया आदमी
फिर उसी शैतान सा क्यों हो गया है आदमी।
सोचता होगा वो ऊपर बैठकर हर दिन यही
क्या बनाया था मगर क्या हो गया है आदमी।


वाह ,कितनी खूबसूरती से सच को बताया है !!
ReplyDelete